चाईबासा, अप्रैल 12 -- चाईबासा। झींकपानी के असुरा गांव के पास ट्रक से सीमेंट उतारने के क्रम में विद्युत हाई टेंशन तार की चपेट में आने का मधु बाजार निवासी 24 वर्षीय मोनू कुमार की मौत हो गई। मृतक बिहार का रहने वाला है। सदर थाना अंतर्गत मधु बाजार में रह कर मजदूरी का काम करता था। रविवार को दोपहर में ट्रक से सीमेंट उतारने के लिए असुरा गांव गया था। यहां सीमेंट उतारने के दौरान हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़ा। उसे घटनास्थल स्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...