रांची, जुलाई 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने गुरुवार को झारखंड दौरे के दौरान झिरी में बायोगैस प्लांट और बायोरेमेडिएशन तकनीक से संचालित लेगेसी वेस्ट निष्पादन परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को तय समय में उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने बायोगैस प्लांट की कार्यप्रणाली, जैविक कचरे से गैस उत्पादन की प्रक्रिया तथा परियोजना के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी ली। बाद में मंत्री ने झिरी डंपिंग यार्ड में वर्षों से जमा लेगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए अपनाई जा रही बायोरेमेडिएशन तकनीक का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- अपशिष्ट को ऊर्जा...