झिरी प्लांट को प्रतिदिन 100 टन गीला कचरा सप्लाई करने का निर्देश
रांची, मई 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने शनिवार को निगम की टीम के साथ रिंग रोड स्थित झिरी में गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा स्थापित बायोगैस प्लांट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली को समझा और निर्देश दिया कि प्लांट में गीले कचरे की आपूर्ति को बढ़ाकर प्रतिदिन 100 टन किया जाए। बता दें कि झिरी में गेल इंडिया द्वारा 150-150 मीट्रिक टन क्षमता वाले दो बायोगैस प्लांट स्थापित किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान निगम के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में रांची नगर निगम द्वारा प्लांट को रोजाना लगभग 75 से 80 टन गीला कचरा उपलब्ध कराया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त ने इस पर असंतोष जताते हुए इसे तुरंत बढ़ाकर प्रतिदिन 100 टन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के अधिकतम गीले कचरे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.