चाईबासा, जनवरी 12 -- गुवा। रविवार को राजीव रंजन, कमांडेंट 26वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दिशा-निर्देशन में जी/26 बटालियन सीआरपीएफ, झिरझिरीबुरू कैम्प में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में नुरदा एवं तोयबो गांव की आम जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ उठाया। चिकित्सा सहायता टीम का नेतृत्व डॉ. ऋषभ शेखर (वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी), 26वीं वाहिनी सीआरपीएफ ने किया। शिविर के दौरान स्थानीय निवासियों, विशेषकर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। मौके पर राजीव रंजन, कमाण्डेन्ट 26वीं वाहिनी, एडज्यूटेंट अरविंद कुमार रजक (सहायक कमांडेंट), समवाय अधिकारी भगवान साहू (सहायक कमांडेंट), सहायक उपनिरीक्षक भीम भगत...