मेरठ, मार्च 24 -- क्षेत्र के झिटकरी गांव में अवैध मिट्टी का खनन धड़ल्ले से हो रहा है। रात में जेसीबी मशीन की मदद से माफिया मिट्टी का खनन करते हैं और उसे डंपरों में भरकर सप्लाई कर रहे हैं। लगातार की जा रही शिकायत के बाद भी खनन पर अंकुश न लगने से लोगों में रोष है। उन्होंने मंगलवार को एक बार फिर एसडीएम से शिकायत कर खनन रुकवाने व खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कुशावली निवासी संजय सोम ने बताया कि झिटकरी गांव के जंगल में दबथुवा निवासी एक ठेकेदार लगातार मिट्टी का अवैध खनन करा रहा है। आरोप है कि रात के समय जेसीबी मशीन और डंपरों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी उठाई जा रही है, जिससे प्रशासन को राजस्व की हानि हो रही है। आरोप है कि अवैध खनन से आसपास के किसानों को खेतों की सिंचाई में दिक्कतें आ रही हैं, वहीं सरधना-कुशावली मार्ग पर आवागमन ...