पाकुड़, जनवरी 3 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकरहाटी पंचायत के संथालपाड़ा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद बम फोड़े जाने से तनाव फैल गया। हालांकि पुलिस के समय रहते पहुंच जाने से बड़ा विवाद टल गया। यह विवाद नववर्ष के अवसर पर शुरू हुआ था। बताया गया कि 1 जनवरी को गांव के पास एक खेत में पिकनिक का आयोजन किया गया था। इसी दौरान बैदुल शेख व कालू शेख दोनों पक्षों के लोग आपस में उलझ गए और उनके बीच मारपीट हो गई। मामले को सुलझाने के लिए 1 जनवरी की रात को पंचायत किे मुखिया की अगुवाई में एक पंचायती भी हुई, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका। शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर तनातनी बढ़ गई, जिसके बाद एक पक्ष की ओर से बम फेंका गया। घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी कुमार गौरव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.