शामली, जनवरी 6 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर पिछले काफी समय से आपातकालीन सेवा बंद पड़ी हुई है, जिससे क्षेत्रवासियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आकस्मिक स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार न मिल पाने के कारण लोगों में रोष व्याप्त है। मजबूरी में मरीजों को करीब सात किलोमीटर दूर ऊन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाना पड़ रहा है, जिससे समय और संसाधनों की अतिरिक्त समस्या खड़ी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आपातकालीन सेवा बंद होने से विशेष रूप से गंभीर रोगियों, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। कई बार समय पर उपचार न मिलने से हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। केवल आम जनता ही नहीं, बल्कि पुलिस विभाग को भी इस समस्या का खामियाजा भुगतना पड़...