शामली, मार्च 5 -- बुधवार को कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होली के रंग फाग का त्योहार हर्षोल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह से ही युवाओं की टोलियां गलियों और मोहल्लों में निकल पड़ीं और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। कहीं युवाओं ने पारंपरिक अंदाज में कपड़ा फाड़ होली खेली तो कहीं युवतियों और महिलाओं ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए रंगों की बौछार की। पूरे दिन बाजारों और मुख्य चौराहों पर रंग-बिरंगा माहौल बना रहा। बच्चों ने भी पिचकारियों से रंग बरसाकर त्योहार का आनंद लिया।त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। रमजान और होली को लेकर संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों ने लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए रखी। पुलिस ने लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.