शामली, मार्च 21 -- झिंझाना। कस्बे में शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। मेरठ-करनाल हाईवे स्थित ईदगाह में सुबह से ही अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और नमाज के दौरान पूरा परिसर भर गया। हल्की धुंध और ठंड के बीच सुबह साढ़े आठ बजे ईदगाह में मौलाना अकरम ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी।नीला रोज जामा मस्जिद में सुबह 8:30 बजे मौलाना याकूब ने नमाज अदा कराई, जबकि मस्जिद शाह मुबारक में सुबह 9:00 बजे मुफ्ती अरशद ने नमाज पढ़ाई। सभी स्थानों पर बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे। ईद को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए...