शामली, मई 14 -- झिंझाना। बुधवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ आए आंधी-तूफान ने पूरे क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। तेज हवाओं के कारण जगह-जगह पेड़ धराशायी हो गए, जबकि कई विद्युत पोल टूटकर गिर पड़े। इससे नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई तथा लोगों को रातभर अंधेरे में गुजारनी पड़ी। तूफान के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और आम बागानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। रात करीब देर से शुरू हुई तेज हवाओं और बारिश ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। कई स्थानों पर पेड़ सड़क पर गिर जाने से आवागमन प्रभावित रहा। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश में 12 घंटे ठप रही बिजली, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं टीन शेड उड़ गईं कस्बे के अनेक मोहल्लों और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति अचानक बंद हो गई। लोगों ने बताया कि तेज हवाओ...