शामली, दिसम्बर 25 -- झिंझाना थाने के हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर फिरोज खान तीस करोड़ की संपत्ति पुलिस एवं प्रशासन ने कुर्क कर ली है। गुरुवार को भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों की देखरेख में संपत्तियों को जब्त कर कुर्क किया गया। फिरोज खान पर संगीन धाराओं में 21 मुकदमे दर्ज है। वह फरार चल रहा है। गुरुवार को को एसडीएम ऊन संदीप कुमार त्रिपाठी व एडिशनल एसपी सुमित शुक्ला,सीओ कैराना हेमंत सिंह के नेतृत्व में कोतवाल झिंझाना विरेन्द्र कसाना,कोतवाली प्रभारी कैराना समयपाल अत्री टीम के साथ हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान की अवैध रूप से अर्जित की गयी लगभग तीस करोड़ रुपए से अधिक की सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गयी। सबसे पहले फिरोज खान के आवास पर टीम कार्रवाई को लेकर टीम नोटिस तामील कराने पहुंची जहां पर परिजनों ने हंगामा किया और नोटिस ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.