शामली, जून 20 -- शामली के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज झिंझाना और ऊन कस्बे में पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अनुयायियों को हाथ उठवाकर गौ माता की रक्षा और संरक्षण का संकल्प दिलाया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि उन्होंने कहा कि जो भी राजनीतिक दल या सरकार गाय को गौ माता घोषित करेगी, उसी को आगामी चुनाव में वोट दिया जाएगा। पहले गाय को गौ माता घोषित किया जाए, उसके बाद ही वोट मांगने के लिए जनता के बीच आया जाए। उन्होंने कहा कि जनता को भी गौ संरक्षण के मुद्दे पर जागरूक होकर अपना निर्णय लेना चाहिए।इस अवसर पर अश्वनी शर्मा, बॉबी, आशु, विकास शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नौशाद ठेकेदार, राकेश सैनी, अशोक बहादुर, डॉ. गजराज, हितकर, मित्तल, पंकज गर्ग, राहुल गोयल, विनोद सिंघल, अन...