बाराबंकी, अगस्त 5 -- देवा शरीफ (बाराबंकी)। झाड़- फूंक का ढोंग करने वालों की अमानवीय करतूत ने एक विवाहिता की जान ले ली। देवा में एक मजार के पास झाड़-फूंक के नाम पर पिछले पांच दिनों तक लोहे के खंभे से बांधकर रखी गई 35 वर्षीय विवाहिता ने सोमवार देर शाम भूख, प्यास और लगातार दी गई यातनाओं के बीच तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मृतका के पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि झाड़-फूंक के नाम पर पांच दिनों तक महिला खंभे से बंधी रही और कोतवाली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। यह भी पढ़ें- झाड़-फूंक के बहाने विवाहिता के साथ हुआ अमानवीय अत्याचार, पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार जनपद सीतापुर के महमूदाबाद-अटरिया निवासी प्रमोद यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताय...