बाराबंकी, मार्च 20 -- बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के जोगामऊ गांव में मामूली बात को लेकर हुए विवाद विपक्षी ने महिला व उसकी बेटियों को पीट दिया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। जोगामऊ गांव निवासी पीड़िता प्रीती कुमारी ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 17 मार्च की सुबह करीब 8 बजे उसकी मां गौरा घर के सामने झाड़ू लगा रही थीं। तभी पड़ोसी राकेश पुत्र शुखरू ने जमीन और सफाई को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी।आरोप है कि बात बढ़ने पर राकेश ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से उसकी मां गौरा की पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर जब प्रीती कुमारी और उसकी बहन फूलकुमारी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपित राकेश के साथ पुनवासी और रामप्रसाद ने मिलकर दोनों बहनों के साथ...