आजमगढ़, मई 8 -- आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव के पास बुधवार की शाम झाड़ी में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक डायपर मिला। जिसके अंदर सिरिंज समेत अन्य सामग्री थी। नवजात का शव एक दिन पुराना बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। यह भी पढ़ें- नर्सिंग होम में नवजात की मौत, लापरवाही का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...