लखीसराय, अप्रैल 19 -- ​लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है जहां शहर के रेलवे पुल स्थित पाया नंबर पांच के नीचे झाड़ियों में एक लावारिस नवजात बच्चा मिला है। बच्चा गंभीर रूप से बीमार है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। शनिवार की सुबह जब स्थानीय लोग रेलवे पुल के समीप शौच के लिए पहुंचे तो उन्हें झाड़ियों से किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो वहां एक नवजात को फेंका पाया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय मीडिया कर्मियों को दी गई। सूचना मिलते ही मीडिया कर्मी गोपाल आर्य और उनके सहयोगी नीरज कुमार मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- उदासीनता: बस्ते के बोझ से कराह रहा स्कूली बच्चों का बचपन उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए बिना समय गंवाए बच्चे को अपनी बाइक से सदर अस्पताल पहुंचाया। हैरानी की बात...