नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- राजस्थान के झालावाड़ में नाबालिग बेटी की शादी के बदले 4 लाख रुपए लेने के आरोप में पुलिस ने उसके पिता और मामा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की की शादी 15 जून 2025 को उस समय कराई गई, जब उसकी उम्र महज 17 साल, 8 महीने और 20 दिन थी। आरोप है कि पिता और मामा ने उसकी मर्जी के खिलाफ शादी तय की और उम्र छिपाने के लिए शादी में निमंत्रण पत्र तक नहीं बांटे। मामले का खुलासा पति की हत्या की कथित साजिश की जांच के दौरान हुआ।पति की हत्या की साजिश से खुला नाबालिग की शादी का मामला पुलिस के अनुसार, मामले की जांच 14 अक्टूबर को शुरू हुई थी। एक व्यक्ति पुलिस के पास पहुंचा और उसने पूजा (बदला हुआ नाम) के कुछ मैसेज दिखाए। इन मैसेज में कथित तौर पर पूजा ने अपने पति की हत्या करवाने के लिए मदद मांगी थी। व्यक्ति ने पुलि...