रांची, फरवरी 27 -- रांची, संवाददाता। झालसा के तत्वावधान में 28 फरवरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों की छठी राज्य स्तरीय बैठक होगी। बैठक शौर्य सभागार, डोरंडा में होगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से विधिक सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी तथा इस पर व्यापक चर्चा होगी। बैठक में राज्य के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के अध्यक्ष एवं सचिव, सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक, एलएडीसी, पीएलवी, मध्यस्थ तथा पैनल अधिवक्ता भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के सचिव और वरीय पुलिस पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद द्वारा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...