धनबाद, जनवरी 14 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता झारोटेफ (झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्प्लॉइज फेडरेशन) धनबाद जिला इकाई की जिला कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया। नवनियुक्त सहायक आचार्यों एवं अंतर जिला से आए शिक्षकों का स्वागत समारोह भी आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय परिसर में जिलाध्यक्ष जय होरो की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा संगठनात्मक मजबूती की चर्चा करना रहा। सदस्यता अभियान को गति देने के लिए प्रखंड से लेकर संकुल स्तर तक पदधिकारियों की जवाबदेही तय की गई। जमीनी स्तर पर अधिक से अधिक कर्मचारियों को सदस्यता दिला कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया। उपस्थित सदस्यों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.