गिरडीह, जुलाई 24 -- डुमरी। झारोटेफ प्रखंड इकाई की एक बैठक गुरूवार को केबी उच्च विद्यालय में हुई। अध्यक्षता गिरधारी प्रसाद महतो व संचालन सहदेव यादव ने किया। बैठक में प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष रजनीकांत, सचिव गोयल रंजन दीप, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार दास को बनाया गया जबकि सदस्य के रूप में तुलसी महतो, सुरेशचंद्र रजक, संतोष कुमार, मो आरिफ अंसारी, कपिल करमाली, शिवजी मुर्मू, बाबूचंद टुडू, देवेश कुमार, गुलाब मंडल को चयनित किया गया। वहीं एक ज्ञापन झामुमो के प्रखंड सचिव को सौंप कर राज्य सरकार तक पहुंचाने की अपील की। ज्ञापन में जिन मांगों का उल्लेख किया गया है उसमें एमएसीपी,शिशु शिक्षण भत्ता,परिवाहन भत्ता, सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने की मांग शामिल है। मौके पर अजप्ता के अध्यक्ष कमल किशोर महतो, सचिव रविंद्र कुमार, संदीप कुमार, राक...