धनबाद, सितम्बर 8 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलॉइज फेडरेशन (झारोटेफ) प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर सोमवार को शहर के रणधीर वर्मा चौक पर दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। राज्य महासचिव उज्ज्वल तिवारी ने बताया के झारखंड में पुरानी पेंशन योजना की बहाली और नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के आंदोलनों में सुदिव्य की निर्णायक भूमिका रही। जिलाध्यक्ष जय होरो ने कहा के सुदीव्य कर्मचारियों और सरकार के बीच सेतु थे। उप महासचिव ब्रजेश भट्ट ने बताया के कर्मचारी हितों के लिए वे सदैव सदन में आवाज बुलंद करते रहे। मौके पर मो. इकबाल, प्रवीण कुमारी, अर्पिता चटर्जी, मुनमुन भट्टाचार्य, शिवेश झा, राकेश कुमार, संजय गिरी, प्रमोद सिंह चौधरी, नागेश्वर प्रजापति, गौतम सहाय, संध्या रानी, जगजीत कौर, प्रियंका कुमारी, पूजा ...