धनबाद, जून 8 -- धनबाद। झारूडीह के बीएनआर होटल के पास लक्ष्मी कुमार की दुकान में घुसकर मारपीट की गई। मारपीट में उनकी बहन कर सिर फट गया। मां शीला देवी को भी चोट आई। लक्ष्मी की शिकायत पर धनबाद थाने में रविवार को आरोपी रामा शंकर गुप्ता, उसकी पत्नी और दो बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि सभी आरोपी पांच जून को उनकी दुकान में घुस गए और लोहे की रॉड से उनकी बहन किरण का सिर फोड़ दिया। मां और उनपर लाठी से हमला किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...