सिमडेगा, जनवरी 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झाराकम जिला इकाई ने शनिवार को एसपी श्रीकांत एस खोटरे से मुलाकात की। मौके पर संघ के जिला सचिव सुशील कुमार सिंह ने नव पदस्थापित एसपी का जिले में स्वागत किया। उन्होंने नव पदस्थापित एसपी को संघ की ओर से बुके देते हुए कर्मचारी संघ की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मौके पर एसपी ने भी संघ के प्रति अभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सरकारी कर्मी सरकार के अंग है और कर्मचारियों के लिए एसपी कार्यालय हमेशा खुला रहेगा। मौके पर विजय उरांव, दीपक कुमार साहू,लक्ष्मी बड़ाईक, सतेंद्र कुमार, प्रकाश बड़ाईक, संदीप कुमार, प्रेमचंद विनोद टेटे, कृष्णा सिहं, मनीषा जतरमा, मार्केल कुजूर, संगीता कुमारी, अजय कुमार चौधरी, अशोक झा, अभिषेक चौबे आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.