पाकुड़, अगस्त 3 -- झारखंड सरकार के झारसेवा पोर्टल की यूजर आईडी और पासवर्ड के दुरुपयोग के मामले में अंचल कार्यालय की ओर से दो सीएससी संचालकों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

नोटिस की जानकारी अंचल अधिकारी की ओर से जारी अलग-अलग पत्रों में सुंदरपुर के सीएससी संचालक महेन्द्र पंडित तथा हाथकाठी के वीएलई आसिफ अंसारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। 03 अगस्त को जारी नोटिस में कहा गया है कि कार्यालय को प्राप्त शिकायत के आलोक में अधोहस्ताक्षरी एवं अंचल निरीक्षक की संयुक्त जांच के क्रम में यह पाया गया कि संबंधित झारसेवा पोर्टल का यूजर आईडी एवं पासवर्ड पूरे हिरणपुर बाजार में अन्य व्यक्तियों, दुकानदारों अथवा साइबर कैफे संचालकों को बांट दिया गया है।

अनुमानित दुष्प्रभाव अंचल अधिकारी ने इसे झारखंड सरकार के झ...