झारसुगुड़ा होकर आज चलेगी संबलपुर-सांगानेर समर स्पेशल
चक्रधरपुर, मई 29 -- चक्रधरपुर। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए एवं नियमित ट्रेनों में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को नियंत्रण करने के लिए रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा रोड होते हुए ओड़िशा के संबलपुर से राजस्थान के सांगानेर के बीच एक स्पेशल ट्रेन परिचालन की घोषणा की है। 2 स्लीपर सह लैगेज वेन, 9 साधारण कोच, 6 स्लीपर कोच, 1 टू टियर एसी और 2 थ्री टियर एसी कोच युक्त ट्रेन नंबर 08307 संबलपुर-सांगानेर समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 29 मई को संबलपुर से 12.15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रेंगाली, झारसुगुड़ा रोड (13.20/13.25), रायगढ़, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अनुपपुर, शहडोल, कटनी मुरवारा, दामोह, सागौर, मुंगौली, अशोक नगर, गुना, बरन, सौगरिया, सवाई माधोपुर होते हुए दूसरे दिन 14.00 बजे सांगानेर पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- हावड़ा-नई दिल्ली के बीच चले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.