चक्रधरपुर, अप्रैल 23 -- चक्रधरपुर रेल मंडल के बामड़ा और बेलपहाड़ के बीच ट्रेनों में चोरी के दो मामले सामने आए हैं। इस संबंध में झारसुगुड़ा जीआरपी ने 18 अप्रैल को मामला दर्ज किया था। जिसमें एक यात्री का लगभग 3 लाख 72 हजार रुपए के सोने के गहने उड़ा लेने की शिकायत की गई है। वहीं, इसी थाने में दूसरा मामला 19 अप्रैल 2026 को दर्ज किया गया, जिसमें एक यात्री का मोबाइल चोरी की शिकायत है। जीआरपी द्वारा इन दो मामलों को जांच की जा रही थी कि इस बीच झारसुगुड़ा रेलवे सुरक्षा बल की ओर से चक्रधरपुर-राउरकेला-झारसुगुड़ा के बीच ट्रेन में संदिग्ध रूप से घूम रहे चार अज्ञात लोगों को हिरासत ले लिया। उनसे पूछताछ एवं जांच के दौरान 2 लाख 48 हजार रुपये नकद बरामद किया गया। इसके साथ कुछ सोने के गहने एवं 4 मोबाइल फोन एवं एक आई फोन जब्त किया गया है। आरपीएफ ने आरोपियों को झारस...