आदित्यपुर, दिसम्बर 31 -- आदित्यपुर, संवाददाता। जिले भर में ज़मीन के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) की प्रक्रिया ठप होने से रैयत और आमलोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गम्हरिया प्रखंड समेत जिले के विभिन्न अंचलों में बाहर से दाखिल-खारिज का ऑनलाइन आवेदन फिलहाल स्वीकार नहीं किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि झारभूमि पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। हालत यह है कि हर दिन लोग अंचल कार्यालयों और प्रज्ञा केंद्रों का चक्कर काट रहे हैं। आवेदन के दौरान डीड नंबर दर्ज करते ही सॉफ्टवेयर में एरर (त्रुटि) दिखा रहा है। वहीं, कुछ अधिकारियों का कहना है कि दाखिल-खारिज से जुड़े नियमों में संभावित बदलाव के कारण भी यह परेशानी सामने आ रही है। हालांकि, अब तक प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी या आधिकारिक निर्देश जारी...