जमशेदपुर, मई 2 -- झारभूमि ऐप विगत दो दिनों से मेंटेनेंस के लिए बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से रजिस्ट्री का काम भी ठप हो गया है। हालांकि रजिस्ट्री का काम एनजीडीआरएस के माध्यम से होता है। परंतु रजिस्ट्री के बाद सुओ मोटो म्यूटेशन का कार्य झारभूमि ऐप से ही जुड़ा हुआ है। इसे तत्काल करना होता है इसीलिए रजिस्ट्री को भी फिलहाल बंद रखा गया है। सोमवार से यह कार्य पूर्ववत शुरू होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...