जमशेदपुर, अगस्त 2 -- जमशेदपुर। टाटानगर से गुजरने वाली झाड़ग्राम पुरुलिया मेमू ट्रेन का परिचालन 4, 6 और 7 अगस्त को अप डाउन में रद्द होगा। इसके साथ ही टाटानगर आसनसोल की दो मेमू ट्रेनों का परिचालन मेमू ट्रेन का परिचालन 5, 7, 8, व 9 अगस्त को रद्द होने के साथ ही आसनसोल टाटानगर की अन्य ट्रेन को अप डाउन में 5, 7, 8 व 9 अगस्त को आद्रा तक चलने का आदेश हुआ है। आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण दक्षिण पूर्व जोन से यह आदेश आया है। इससे विभिन्न मार्ग की कई ट्रेन को भी रद्द करने के साथ परिचालन दूरी में कटौती की गई है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: तीन दिन महुदा तक ही चलेगी चक्रधरपुर-गोमो मेमू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...