मुरादाबाद, फरवरी 15 -- क्षेत्र के गांव इंधनपुर नगला स्थित झारखंड मोटेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को शिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान शिव भक्तों ने मंदिर में बड़ी संख्या में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना मांगी, जिससे धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा-अर्चना का माहौल भक्तिमय हो उठा। क्षेत्र में यह मंदिर गहरी आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। सावन हो या शिवरात्रि यहां जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। बताया जाता मंदिर में स्थापित विशाल शिवलिंग है जिसे दोनों हाथों से घेर पाना असंभव माना जाता है। वहीं श्रद्धालुओं के बीच यह भी गहरी मान्यता है कि यह शिवलिंग निरंतर ऊपर की ओर बढ़ रहा है जो इसे और भी रहस्यमयी और पूजनीय बनाता है। वहीं शिवरात्रि के मौके ...