चाईबासा, मई 29 -- चाईबासा। झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संगठन की गरिमा, अनुशासन एवं मर्यादित कार्यसंस्कृति को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वर्ष 2026-27 हेतु 11 सदस्यीय अनुशासन समिति की घोषणा की गई है। विगत दिनों सम्पन्न हुई प्रांतीय समीक्षा बैठक में संगठन की एकता, सक्रियता एवं संविधानसम्मत कार्यप्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से अनुशासन समिति के गठन का प्रस्ताव रखा गया था। जिसे उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से सहमति दिया। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार गठित समिति में वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल को संरक्षक मंडल बनाया गया। जबकि प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र अग्रवाल एवं प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन पदेन सदस्य बनाया गया। सम्मेल...