झारखण्ड आंदोलनकारी सह आजसू के संस्थापक सदस्य दामू बानरा का निधन
चाईबासा, जुलाई 14 -- चाईबासा। झारखंड आंदोलनकारी एवं आजसू के संस्थापक सदस्य दामू बानरा के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दामू बानरा का निधन झारखंड आंदोलन और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंड राज्य के निर्माण, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों और जनहित के मुद्दों के लिए समर्पित किया। बुधराम लागुरी ने कहा कि राजनीतिक विचारधारा अलग होने के बावजूद दामू बानरा ने हमेशा सामाजिक एकता, भाईचारे और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि दामू बानरा का संघर्ष, समर्पण और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.