आदित्यपुर, मार्च 16 -- गम्हरिया,संवाददाता। झारखण्ड अलग राज्य के चिह्नित 141 आंदोलनकारियों को सोमवार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व 28 जनवरी को सम्मान की तिथि मुकर्रर की गई थी। ऐन वक्त पर नगर निगम चुनाव की अधिसूचना को लेकर स्नान समारोह स्थगित कर दिया गया था। प्रखंड कार्यालय सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन होगा। सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रमाण पत्र वितरण में सांसद जोबा मांझी, विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, जिप सदस्य, प्रमुख एवं उप प्रमुख समेत प्रखंड के सभी मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्यों को आमंत्रित किया गया।उनकी उपस्थिति में ही प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ एक बजे से होगा। बताया गया कि प्रखंड के आंदोलनकारियों को लंबे अर्से से प्रमाण पत्र का इंतजार था। इसमें छोटा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.