जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- झारखंड में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में जारी प्रारूप मतदाता सूची में तीन अफगानिस्तानी नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में पाए गए हैं। मामला जमशेदपुर से सामने आया है। इन्हें जारी नोटिस के आधार पर उनके पासपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान विदेशी होने का खुलासा हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से तीन वोटर आसिल खान, मो. असलम व मो. इब्राहिम ऐसे मिले हैं, जिनके नाम पूर्व से ही मतदाता सूची में हैं। इन्होंने एम्यूमरेशन की प्रक्रिया भी पूरी की और नाम मतदाता सूची के प्रारूप में भी जारी हो गया, पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में मिस मैच की वजह नोटिस वाली सूची में इनके नाम आ गए। तीनों को नोटिस भेजा गया, पर वे दस्तावेज नहीं दे पाए। पासपोर्ट सामने आने पर जांच करने पर पता चला कि तीनों अफगानिस्त...