झारखंड RS चुनाव: INDIA के पास 56 विधायक फिर भी कांग्रेस हारी, आखिर किसने की क्रॉस वोटिंग?
रांची, जून 18 -- Cross voting in Jharkhand RS polls: झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। विधानसभा में बहुमत होने के बावजूद INDIA गठबंधन दूसरी सीट नहीं बचा सका, जबकि भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने क्रॉस वोटिंग के सहारे जीत दर्ज कर ली। दूसरी सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बैद्यनाथ राम विजयी रहे। इस चुनाव में क्रॉस वोटिंग की बात सामने आई है, जिसके चलते एनडीए उम्मीदवार जीते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है- वो कौन सा दल, या कौन से विधायक हैं, जिन्होंने क्रॉस वोटिंग करके नथवानी को विजेता बनाया है।जीत के लिए कितने वोटों की जरूर थी, किसे कितने मिले? 81 सदस्यीय विधानसभा में राज्यसभा पहुंचने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 28 वोटों की जरूरत थी। ये वोट प्रथम वरीयता वाले होने चाहिए थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.