नई दिल्ली, फरवरी 27 -- झारखंड के पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान राज्य सरकार करेगी। इसके लिए नियमों को शिथिल करने की प्रक्रिया चल रही है। यह जानकारी गुरुवार को विधानसभा में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने जेएलकेएम विधायक जयराम महतो के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में दिया। जब विधायक जयराम महतो ने ओबीसी छात्रवृत्ति के भुगतान नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया तब मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि आठवीं कक्षा तक की छात्रवृत्ति का कोई मुद्दा नहीं है। उन्हें छात्रवृत्ति मिल रही है। नौवीं से छात्रवृत्ति देने के लिए केंद्र से राशि मिलने का इंतजार किया जा रहा है। राज्य सरकार इस नियम को शिथिल कर पत्र लिख रही है। विभागीय सचिव को पीत पत्र भी लिखा गया है, जिससे राज्य सरकार वैकल्पिक व्यवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.