रांची, दिसम्बर 24 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के 12 जिलों में अगले तीन दिन ठंड का पूर्वानुमान जताते हुए बुधवार को 'येलो अलर्ट' जारी किया। आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, रांची, खूंटी और बोकारो के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार, इन जिलों में गुरुवार सुबह साढ़े 8 बजे से शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे तक ठंड का प्रभाव रहने की संभावना है। इसके अलावा 9 जिलों में शीतलहर की स्थिति जारी है, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। बोकारो, कोडरमा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़ और सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, 'झारखंड के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.