रांची, जून 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। वर्ष 2030 तक झारखंड को बालश्रम मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। यह बात शुक्रवार को मेन रोड स्थित होटल में आयोजित विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर राज्यस्तरीय संवाद कार्यक्रम में झामुमो की राज्यसभा सांसद डॉ महुआ माजी ने कही। डॉ. माजी ने कहा कि बच्चों का बचपन सुरक्षित रखना और उन्हें शिक्षा से जोड़ना समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। इसी बीच बाल कल्याण संघ के संस्थापक संजय मिश्रा बोले, बाल श्रम एक सामाजिक चुनौती है, जिसका समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव है। कार्यक्रम झारखंड बाल संरक्षण संस्था के मार्गदर्शन में बाल कल्याण संघ, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। यह भी पढ़ें- बाल श्रम उन्मूलन के लिए सभी से मिलकर काम करने का आह्वान इसमें राज्य में...