रांची, जून 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि टीबी राज्य ही नहीं, देश के लिए चिंता का विषय है। टीबी उन्मूलन केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनआंदोलन बनना चाहिए। जब तक समाज का हर वर्ग इसमें सहभागी नहीं बनेगा, तब तक इस बीमारी को जड़ से समाप्त करना संभव नहीं होगा। उन्होंने राज्य के सभी सांसद, विधायक, मेयर, पार्षद, मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लें और इस अभियान का नेतृत्व करें। मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार ने वर्ष 2029 तक 'टीबी मुक्त झारखंड' का लक्ष्य निर्धारित किया है और इस दिशा में युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। टीबी मुक्त अभियान के तहत अब तक 1.36 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की जा चुकी है。 यह भी पढ़ें- टीबी मुक्त भ...