रांची, अक्टूबर 29 -- झारखंड में होमगार्ड भर्ती दौड़ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रामगढ़ में अर्नब चक्रवात की वजह से बिगड़े मौसम के कारण इस भर्ती दौड़ को स्थगित कर दिया गया है। पतरातू की महिला अभ्यर्थियों की आज होने वाली दौड़ परीक्षा स्थगित, शारीरिक दक्षता परीक्षा अगले आदेश तक टली गई है। चक्रवाती तूफान और बारिश के कारण जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।अगले आदेश तक स्थगित रहेगी परीक्षा, नई तारीख की घोषणा बाद में होगी। नई तारीख की जानकारी के लिए अभ्यर्थी को जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।तेज हवा के साथ होगी बारिश 29 अक्तूबर को पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान कई इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं...