रांची, अगस्त 24 -- फोटो है- रांची,संवाददाता।झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच स्थापना दिवस गोस्वामी तुलसीदास जयंती व सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती-गणेश वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूचना आयुक्त अनुज कुमार सिन्हा, विशिष्ट अतिथि कामेश्वर सिंह और दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ चंद्रकांत शुक्ल थे। श्रीकृष्णचंद्र श्रीवास्तव, डॉ उर्मिला सिन्हा और रेणु झा को सृजनशील सम्मान मिला। कृष्णा विश्वकर्मा को विशिष्ट योगदान, मनीषा सहाय और सोनाली दास गुप्ता को स्मृति साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- आचार्य हरेराम त्रिपाठी को तुलसीदास सारस्वत सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...