रांची, नवम्बर 2 -- झारखंड हाईकोर्ट परिसर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद का प्रचार करने वाले अधिवक्ताओं पर अब एसोसिएशन ने सख्ती दिखाई है। झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने वकीलों द्वारा रील्स बनाने, न्यायिक कार्यवाही से जुड़ीं तस्वीरें साझा करने और फीस का प्रचार कर मुवक्किलों को आकर्षित करने पर आपत्ति जताई है। एसोसिएशन ने संबंधित अधिवक्ताओं को ऐसी गतिविधियां तत्काल बंद करने और पहले से पोस्ट की गई सामग्री हटाने का निर्देश दिया है। एसो. की ओर से अध्यक्ष, महासचिव और अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर से जारी सूचना में कहा गया है कि उनके संज्ञान में आया है कि कुछ अधिवक्ता हाईकोर्ट परिसर की तस्वीरें और वीडियो गानों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। कुछ लोग न्यायालय कक्ष की तस्वीरों और वीडियो में बहस करने की बनावटी मुद्र...