रांची, सितम्बर 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड के तीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश 23 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट के जज के रूप में शपथ लेंगे। हाईकोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर सुबह 10:15 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों नवनियुक्त जजों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। समारोह को लेकर हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिन तीन प्रधान जिला जजों को झारखंड हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया है, उनमें मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा शामिल हैं। केंद्र सरकार की ओर से तीनों की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी की जा चुकी है। हाईकोर्ट को इनकी नियुक्ति से संबंधित वारंट भी प्राप्त हो चुका है。 यह भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 7 नए जज, कुल संख्या बढ़कर हुई 50; देखें किन-किन ने ली शपथसुप...