लोहरदगा, जनवरी 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक के लोहरदगा आगमन पर व्यवहार न्यायालय परिसर में उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्य न्यायाधीश के स्वागत में प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कृष्णकांत मिश्रा, जिला न्यायाधीश प्रथम स्वयंभू, डालसा सचिव राजेश कुमार, प्रभारी न्यायाधीश अमित कुमार गुप्ता, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय प्रेमलता त्रिपाठी, न्यायिक दंडाधिकारी जय स्मिता कुजूर और रोहित कुमार मौजूद थे। वहीं जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष हेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.