कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर सेंट्रल से होकर चलने वाली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस अब अलीगढ़ स्टेशन पर 12 और 13 मार्च को दो मिनट के लिए रुकेगी। एनसीआर के सीपीआरओ ने बताया प्रायोगिक ठहराव के तहत 12873 हटिया-आनंद विहार टर्मिनल झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 12 मार्च को हटिया से चलेगी और अगले दिन 13 मार्च को अलीगढ़ स्टेशन पर पर सुबह 10:08 बजे पहुंचकर 10:10 बजे रवाना होगी। इसकी रिवर्स 12874 आनंद विहार टर्मिनल से 13 मार्च को चलेगी और उसी रात 11:23 बजे अलीगढ़ पहुंचकर 11:25 बजे रवाना होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.