गुमला, नवम्बर 13 -- गुमला, हिटी द्ध झारखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पूरे जिले में उल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में साइकिल रैली,सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। युवाओं और विद्यार्थियों ने रन फॉर झारखंड के नारों के साथ राज्य की एकता, गौरव और प्रगति का संदेश दिया। रायडीह प्रखंड के जय किसान उच्च विद्यालय, मांझाटोली परिसर से बीडीओ प्रधान हंसदाक ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रेस की शुरुआत की। रेस राष्ट्रीय राजमार्ग-43 होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और ग्रामीण शामिल हुए। वहीं, बनवारी लाल राज्यकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में रंगोली, पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बीडीओ ने प्रतिभागियों को राज्य की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.