चाईबासा, मार्च 11 -- चाईबासा। झारखंड स्टेट बर काउंसिल के सदस्यों का चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान किया जाएगा। इसके लिए चाईबासा बार एसोसिएशन के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। यह जानकारी बार के सचिव फादर अगस्तीन कुल्लू ने दी। उन्होंने बताया कि पूरे झारखंड में सदस्य पद के लिए 100 लोग चुनाव मैदान में खड़े हैं। जिसमें 25 लोगों का चुनाव होना है। हर अधिवक्ता को कम से कम पांच लोगों के लिए मतदान करना है। उन्होंने बताया कि चाईबासा बार एसोसिएशन में 388 मतदाता अपने मत का प्रयोग गुरुवार को करेंगे। उन्होंने बताया कि एक मतदान केन्द्र बनाया गया है। मतदान केंद्र में सीसीटीवी लगाए गए हैं, साथ ही साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की इस पर पैनी नजर रहेगी। सुरक्षा के लिए पुलिस बल के भी तैनाती रहेगी। उन्होंने बताया कि चाईबासा बार के दो सदस्य अनिल कुमार महतो औ...