जमशेदपुर, मार्च 17 -- जमशेदपुर। झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर वोटों की गिनती 20 मार्च शुक्रवार से शुरू होगी। यह जानकारी अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने दी। उन्होंने बताया कि, बार काउंसिल के 23 पदों (18 पुरुष और 5 महिला) के लिए चुनाव हुआ है, जबकि दो महिला सदस्यों को को-ऑप्शन किया जाएगा। मतगणना शुरू होने पर चुनाव परिणाम आने में पांच-छह दिन लग सकते हैं। मालूम हो कि, झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में जमशेदपुर के 1525 समेत पूरे राज्य में 16 हजार से ज्यादा अधिवक्ताओं ने वोट दिया है। काउंसिल चुनाव में जमशेदपुर के 12 अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला, अनिल कुमार तिवारी, प्रकाश झा, जितेंद्र कुमार सिंह, राजेश दास, कुमार राजेश रंजन, राजेश जायसवाल, हमीद राजा, मो. आफताब आलम खान समेत तीन महिला उम्मीदवार विनिता सिंह, रंजना कुमारी व शिल्पी प्रसाद भी उम्मी...