सराईकेला, मार्च 12 -- सरायकेला: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव को लेकर गुरुवार को सरायकेला बार एसोसिएशन में मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से उत्साहपूर्वक शुरू हुई। समाचार लिखे जाने तक लगभग 40 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था।सरायकेला बार एसोसिएशन में कुल 236 सदस्य हैं, जो काउंसिल के प्रतिनिधियों को चुनने के लिए वोट डालेंगे। मतदान को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए दंडाधिकारी के रुप में प्रखंड विकास पदाधिकारी याशमिता सिंह को नियुक्त किया गया है । मतदान प्रक्रिया की देखरेख के लिए अध्यक्ष प्रभात कुमार को प्रेजेडिंग ऑफिसर बनाया गया है, जबकि रांची से आए सुशील कुमार वर्मा पोलिंग ऑफिसर के रूप में जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.