धनबाद, अप्रैल 25 -- धनबाद बार एसोसिएशन के तीन बार महासचिव रह चुके जितेंद्र कुमार ने अपने पहले ही प्रयास में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। इस चुनाव में धनबाद से कुल सात प्रत्याशियों ने भाग लिया था, लेकिन इनमें से केवल जितेंद्र कुमार ही जीत हासिल कर सदस्य बने। जितेंद्र कुमार ने न केवल जीत दर्ज की, बल्कि स्टेट काउंसिल के लिए निर्धारित कोटा को भी पार कर अपनी मजबूत लोकप्रियता का परिचय दिया। चुनाव जीतने के लिए 676.55 वोट का कोटा निर्धारित था। जितेंद्र कुमार को कुल 690.71 मत मिले, जो निर्धारित कोटा से अधिक है। उनकी इस उपलब्धि ने धनबाद के अधिवक्ताओं के बीच उत्साह और गर्व का माहौल पैदा कर दिया है। जैसे ही उनकी जीत की खबर सामने आई, धनबाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.